छत्तीसगढ़बिलासपुर

चलती ट्रेन से प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला, आरपीएफ की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच खाली जगह पर गिर गई। उसे गिरता देख किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन के पहिए थम गए। आरपीएफ की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्री को सकुशल देखकर सभी हैरान रह गए।

Advertisement
Advertisement

घटना शनिवार की सुबह आठ बजे जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस(12854) सुबह 7:38 बजे बिलासपुर पहुंची। तय समय तक ठहरने के बाद रवाना होने लगी। तभी एक महिला दौड़ती हुई ट्रेन की तरफ बढ़ी। यात्रियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। गेट पर चढ़ते समय उसका हाथ हैंडल से फिसल गया और वह सीधे ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच की जगह में जा गिरी। जिसने भी यह नजारा देखा, उनकी सांसे कुछ पल के लिए अटक गई।

Advertisement

सभी जोर-जोर से चिलाने लगे और चेन पुलिंग करने के लिए कहते रहे। इसी बीच किसी ने चेन पुलिंग की। इससेट्रेन के पहिए थम गए। इसके बाद यात्री, स्टाल के कर्मचारी व आरपीएफ महिला बाहर निकालने के लिए दौड़े। महिला सुरक्षित थी। इससे सभी ने राहत की सांस ली। इधर घटना के बाद ट्रेन में सवार महिला के स्वजन भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला नाम ममता चौबे(45) निवासी केंद्री थाना अभनपुर जिला रायपुर है। सभी कटनी से रायपुर तक तक सफर कर रहे थे। जोनल स्टेशन में महिला कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए उतरी थी।

Advertisement

वह स्टाल में सामान खरीद ही रही थी कि ट्रेन से प्लेटफार्म से रवाना होने लगी। जिसे देखकर वह दाैड़ी थी। तभी घटना हो गई। आरपीएफ व स्टेशन मास्टर की उपस्थित में सहायक उप निरीक्षक एएस यादव, गश्त दल व अन्य यात्रियों की मदद से महिला को प्लेटफार्म पर चढ़ाया। साथ ही रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। वहां से चिकित्सक पहुंचे और घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद आगे इलाज के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया। तब 108 एंबुलेंस बुलाई गई और स्वजन के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button