देश

सिर्फ एक बंदा काफी है’ल के ट्रेलर ने खड़े किए दर्शकों के रोंगटे, लोग बोले- ये

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पावर और विल पावर की लड़ाई दिखाने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का ट्रेलर आते ही छा गया है। मेकर्स का दावा है कि मूवी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। मनोज बाजपेयी इसमें वकील बने हैं। वह एक नाबालिग लड़की का केस लड़ते दिखेंगे जिसका एक ढोंगी बाबा ने यौन शोषण किया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे केस के गवाह पलटेंगे और पावर के दम पर उन्हें रास्ते से हटाया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद कई लोग मूवी को भारत के एक बहुचर्चित केस से प्रेरित मान रहे हैं। देखें क्या है एक साधारण आदमी और असाधारण केस की ये कहानी।

Advertisement
Advertisement

दुपट्टा ओढ़े लड़की का शॉकिंग बयान
ट्रेलर की शुरुआत में मनोज बाजपेयी शिवजी की पूजा करते दिखाई देते हैं। उन्हें बोलते सुना जा सकता है, मैंने अपने जीवनकाल में बहुत से केस देखे हैं। बहुतों को अपनी गवाही से पलटते हुए भी देखा है। लेकिन यह लड़ाई बड़ी लंबी चलने वाली है हुकुम। इसके बाद एक लड़की के मां-बाप केस दर्ज करवाते दिखाए जाते हैं। पुलिस फोर्स नजर आती है। चेहरे पर दुपट्टा बांधे एक लड़की बोलती है, मेरा नाम नाम नू सिंह है। मेरी उम्र 16 वर्ष है। उसने मेरे प्राइवेट पार्ट को टच किया जो मुझे बहुत बुरा लगा।

Advertisement

दिखा, जोधपुर न्यायालय
अगले सीन में एक बाबा दिखाया जाता है। वह बोलता है, एक बार जेल चला जाऊंगा तो क्या जाएगा। इसके बाद उसके जयकारे लगने लगते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह विल पावर और पावर की लड़ाई का एक असाधारण केस है। मनोज बाजपेयी वकील के रोल में पीड़िता की तरफ से बोलते दिख रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट कई बार यह जजमेंट दे चुका है कि पीड़िता का बयान रेप केसेज में एक मात्र पुख्ता सबूत है। अगर वो कोर्ट को ये कन्विंस करने में कामयाब हो जाती है कि वो जो बोल रही है, सही बोल रही है। फिल्म में जिला न्यायालय जोधपुर, पावर से गवाहों को रास्ते से हटाने की कोशिश यह सब कुछ दिखाया जा चुका है।

Advertisement

लोगों ने किए ये कमेंट्स
यह जी5 ओरिजनल्स फिल्म है। इसकी स्ट्रीमिंग 23 मई को होगी। यूट्यूब पर ट्रेलर पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं उन्हें यह कहानी आसाराम बापू की लग रही है। एक यूजर ने लिखा है, आखिर में जब हर-हर महादेव होता है तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोगों ने मनोज बाजपेयी की तारीफ की है। एक कमेंट है, आसाराम बापू की लंका लगने वाली स्टोरी आ चुकी है। एक ने लिखा है, आसाराम बापू वाला केस है क्या।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button