छत्तीसगढ़

चोरों ने एक्टिवा की पार, सीसीटीवी में आरोपियों की कैद हुई तस्वीर

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रेलवे स्टेशन के पास से चोरों ने वेंडर की एक्टिवा पार कर दी। चोरों को वाहन लेकर जाते देख वेंडर ने शोर मचाया। तब तक वे व्यापार विहार रोड की ओर भाग निकले। चोरी की यह घटना रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पर तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

तोरवा के हेमूनगर चौक में रहने वाले अनिल सिंह भदौरिया रेलवे स्टेशन में वेंडर का काम करते हैं। मंगलवार को वे घर से एक्टिवा में आए। वे अपने साथी सलीम के साथ चाय पीने के लिए बुधवारी बाजार स्थित दुकान गए। चाय दुकान के सामने एक्टिवा को खड़े कर वे चाय पी रहे थे। इस दौरान वाहन में चाबी लगी थी। इसी बीच काले टी शर्ट वाला युवक वहां से एक्टिवा लेकर भागने लगा।

Advertisement
Advertisement

वेंडर ने इसे देखकर शोर मचाना शुरू किया। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच युवक के पीछे उसका साथी भी बैठ गया। दोनों व्यापार विहार रोड की ओर भागने लगे। चोरी की यह घटना रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement

वेंडर ने जीआरपी के कंट्रोल रूम से घटना का सीसीटीवी फुटेज लिया है। इसकी जानकारी तोरवा थाने में भी दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button