अंतरराष्ट्रीय

स्कूल में फायरिंग 9 स्टूडेंट्स की मौत मारे गए स्टूडेंट्स एक ही क्लास के, आरोपी भी गिरफ्तार

Advertisement

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में बुधवार को एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी। इससे एक ही क्लास के 9 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

फायरिंग 14 साल के लड़के ने की। वह 7वीं क्लास में पढ़ता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने स्कूल खाली कराने के बाद उसे सील कर दिया है।

Advertisement

टीचर्स गंभीर रूप से घायल

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में छात्रों के साथ कुछ टीचर्स भी घायल हुए हैं। उन्होंने भागने की कोशिश जरूर की, लेकिन नाकाम रहे। एक सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हुआ है। होम मिनिस्ट्री ने इस घटना की पुष्टि की है। उसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


एक स्टूडेंट के पिता ने कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बेटी इस हमले में बच गई। वो फायरिंग के वक्त क्लास में ही मौजूद थी। उसने मुझे बताया कि जैसे ही आरोपी स्टूडेंट ने सबसे पहले टीचर पर फायरिंग की तो वो वहां से भागने में कामयाब हो गई। उसने बाद में खिड़की से हत्याकांड देखा।
पुलिस ने आठ स्टूडेंट्स के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि ज्यादातर मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वाले स्टूडेंट्स की तादाद 9 बताई गई है।

आरोपी के बारे में क्या जानकारी

पुलिस ने कहा- आरोपी इसी स्कूल की सातवीं कक्षा का छात्र है। फायरिंग के बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की। बाद में उसे स्कूल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस और स्कूल के सिक्योरिटी स्टाफ ने काफी मशक्कत की। एक पुलिस अफसर ने कहा- मैंने देखा कि एक सिक्योरिटी गार्ड टेबल के नीचे छिपा था। उसे भी गोली लगी है। दो लड़कियां क्लास रूम के बाहर घायल मिलीं।
स्कूल मैनेजमेंट ने कहा- हम नहीं जानते कि घटना किस वजह से हुई। आरोपी का स्कूल में ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वो कुछ दिन पहले ही इस स्कूल में आया था। उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button