रायगढ़

SSP ने ली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध शराब, जुआ और गौ-तस्करी पर चलेगा सख्त अभियान.

रायगढ़ में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में अब गुंडागर्दी और अपराध के लिए कोई जगह नहीं होगी। पदभार संभालने के बाद एसएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

Advertisement

बैठक की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लंबित अपराधों और शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

Advertisement

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध दर्ज करना नहीं, बल्कि आरोपियों को अदालत से सख्त सजा दिलाना होना चाहिए। इसके लिए मजबूत विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।गौ-तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा और नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की बात भी कही गई।

 

अपराध नियंत्रण के लिए बेसिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की सघन जांच और विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया गया। सीसीटीएनएस और विभागीय पोर्टलों को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए गए।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा कि आम नागरिकों से पुलिस का व्यवहार सौम्य, जबकि अपराधियों के लिए पुलिस का खौफ साफ नजर आना चाहिए। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर चलाने पर भी बल दिया गया।कुल मिलाकर, नए एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों से यह तय है कि आने वाले दिनों में रायगढ़ में पुलिसिंग का अंदाज़ और ज़्यादा सख्त और प्रभावी नजर आएगा।

Related Articles

Back to top button