रायगढ़
युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ के बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर युवक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी और दो बाइक R-15 और पल्सर एनएस 200 बरामद की गई है। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत रत्ना उर्फ टाका, जैकी खान और छोटू राजपूत उर्फ अजय शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल व टीम की सराहनीय भूमिका रही।




