रायगढ़

‘ऑपरेशन आघात’ में बड़ी सफलता: उड़ीसा से 29 किलो गांजा लाते दो तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ में होली के मद्देनज़र चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से कार में गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत कुल 17 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने फिल्म पुष्पा की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपाया था। लैलूंगा बार्डर के पाकरगांव में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button