छत्तीसगढ़

मिलेट कैफे की खासियत,पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज -मन की बात-कार्यक्रम के जरिए साल 2023 के पहले एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में प्रदेश के पहले मिलेट्स कैफे चर्चा की। इस मिलेट कैफे की खासियत रागी और कोदो जैसे अनाजों से मिलने वाले लजीज पकवान हैं।


जैसे कि मालूम हो रायगढ़ में नटवर स्कूल के पास सी-मार्ट के बाजू में शुरू हुए इस कैफे में रागी से बने पास्ता, चीला, इडली, मंचूरियन, पिज्जा, नूडल, पकोड़े, समोसे, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी के साथ ही सैंडविच, शेक्स, बर्गर का स्वाद लेने का अवसर लोगों को मिलेगा।

इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से हुआ है। इसका संचालन विकास संघ महिला समूह द्वारा किया जाएगा। इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button