देश

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोलियां…..हालत गंभीर

(शशि कोन्हेर) : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। बताया जा रहा है कि एएसआई गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई। आनन-फानन में नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार, नव किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नव दास पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें 4 से 5 गोली उनके सीने में लगी है। मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने की वैवस्था की जा रही है। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कर्मी से पूछताछ जारी है।


रिपोर्टों में कहा गया है कि जनसभा में भाग लेने जाने के दौरान दास पर कम से कम चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। उनके सीने में गोली लगी है। दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त हो गया।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button