देश

सोशल फॉर ह्यूमन राइट्स का उद्देश्य केवल मानव अधिकारो के लिए आवाज़ उठाना है…..

Advertisement

आमेसर/बिजयनगर – एस एफ एच आर की राष्ट्रीय काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें देश के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा देश में एन जी ओ के नाम पर बहुत सी संस्थाएं कार्य कर रही हैं,मगर एस एफ एच आर ऐसी संस्था हैं जिसका उद्देश्य केवल मानव अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना हैं। संस्था के द्वारा प्रयास किया जाता है कि जितना हो सके लोगों की मदद की जाए। उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति या कैदियों के “अधिकारों के बारे में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी और जोर दिया कि सभी इसके बारे सोचे और उनके हित में कार्य करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने युवाओं को जोड़ेने पर भी जोर दिया क्योंकि युवा ही संस्था के भविष्य होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे वी एस सिसोदिया ने एस एफ एच आर के 9 बाई 9 नियमों का पालन करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महासचिव अमित बनर्जी भी अपना वक्तव्य दिया। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एच के पासवान ने भी कानून के बारे सभी को विस्तार से समझाया ताकी सभी अच्छी तरह से कार्य कर सकें। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शेखर शिल्के एस एफ एच आर के लेखा जोखा के बारे बताया। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष धनलक्षी नायडू ने महिला विंग के बारे में कहा कि मुझे गर्व है आज मैं इस मंच पर हूं, साथ ही उन्होंने अनिता डायगुढ़े टी डी सत्यवानी डाक्टर निशा, डाक्टर हिमानी सोम को धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement


महाराष्ट्र, प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा देश में ऐसी बहुत सी संस्थाएं हैं जो व्यापार करने का कार्य करती हैं लेकिन हमारी संस्था का यह उद्देश्य नहीं है।यह संस्था मानव हित में काम करने का उद्देश्य रखती है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गणपति चौहान ने उड़ीसा में कार्यकारणी बनाने की घोषणा की। देहली अध्यक्ष रवि तोमर ने विचार व्यक्त किया कि उन्होंने भी बहुत सी संस्थाएं देखी है जो सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने का कार्य करती हैं। मुझे खुशी है एस एफ एच आर में ऐसा नहीं हैं। साथ ही, देहली के महासचिव गिरीश सारस्वत ने कविता पाठ के जरिये संस्था के सदस्यो का जोश बढ़ाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान ने राजेंद्र परदेशी द्वारा संस्था में दिए जा रहे योगदान की जमकर प्रशंसा की, उन्होंने आए हुए सभी सदस्यों का सबका आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम में आई टी हेड वरुण चौहान, राजस्थान अध्यक्ष गणेश शर्मा, डी पी दुबे, कुमार दयगुड़ी, राकेश धीमन, संजीव जोहरी, वाहिद खान, जयंत भोईधर, मनोज चौहान,सहित देश भर से आए हुए सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष गणपति चौहान, वाहिद सिद्दकी, संजू जोहरी, वाहिद खान उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button