बिलासपुर

सिम्स में मरीज ने डॉक्टर को पीटा..डॉक्टर गये हड़ताल पर.. चिकित्सा सेवाएं ठप

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – सिम्स के जूनियर डॉक्टरो ने आज काम बंद हड़ताल कर दिया। डॉक्टरों के हड़ताल से सिम्स की ओपीडी सेवाएं ठप्प रहीं। दरअसल, बीते 1 अप्रैल की रात को सिम्स के इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज ने जूनियर डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी थी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। जूनियर डॉक्टरों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। जिस पर पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति कर ली थी। जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने आज चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया। ओपीडी सेवाओं को बंद कर जूनियर डॉक्टर सिम्स के बाहर धरने पर बैठ गए। डॉक्टरों के हड़ताल से सिम्स की चिकित्सीय सेवाएं चरमराने लगी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। साथ ही डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान व सिम्स में सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस और प्रबंधन से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button