देश

ईरान में जारी आंदोलन भारत तक पहुंची…..केरल में महिलाओं ने हिजाब जलाकर किया प्रदर्शन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ईरान में हिजाब की अनिवार्यता को लेकर सरकार के खिलाफ कई दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हिजाब के खिलाफ शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन की आंच अब भारत के केरल राज्य तक आ पहुंची है।

Advertisement
Advertisement

केरल के कोझिकोड में 6 नवंबर यानी रविवार को हिजाब जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं।

Advertisement

ईरान में हिजाब का मामला गरमाया हुआ है। विरोध प्रदर्शन में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दरअसल, ईरान में 22 वर्षीय महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। महसा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था। देश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

ईरान में हिजाब के विरोध में जारी आंदोलन से सरकार डरी हुई है। वह राजधानी तेहरान में करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। सरकार प्रदर्शनकारियों पर तोड़फोड़ करना, मरे हुए सुरक्षा गार्डों से दु‌र्व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति में आग लगाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

इससे पहलें सरकार की हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम हो चुकी है। प्रदर्शनकारी अभी भी आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। सरकार इस आंदोलन को दुश्मन देशों की साजिश बता रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button