देश

जिस पर बाप के सामने लड़की को जबरिया उठाकर ले जाने का था आरोप.. बेटी ने उसी के साथ की खुशी-खुशी शादी… जानिए पूरी खबर..!

(शशि कोन्हेर) : तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में मंगलवार को 18 साल की लड़की का अपहरण होने के बाद हड़कंप मच गया था। अब इस मामले नया मोड़ सामने आ गया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना चंदुर्थी मंडल के मुदेपल्ले गांव की थी। अब जिस शालिनी नाम की लड़की का अपहरण किया गया था उसने शादी करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में शालिनी ने कहा कि, ”हम 4 साल से प्यार में हैं और एक साल पहले शादी भी कर ली थी। हालांकि, चूंकि हम नाबालिग थे, तब ये वैध नहीं थी।”

Advertisement


शालिनी ने ये भी कहा कि, “मेरे माता-पिता ने उस पर मामला दर्ज किया और मुझे वापस घर ले गए। वो उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वो एक दलित परिवार से है। वो मेरी दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे। मेरे कहने पर वो मेरे साथ भाग गया। हम सुरक्षा की मांग करते हैं क्योंकि हमें अपने परिवार से खतरा है।”

Advertisement
Advertisement

दरअसल, तेलंगाना में लड़की के अपहरण का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियों में अपहरणकर्ताओं में से एक ने अपना चेहरा छिपाने के लिए कपड़ा बांध रखा था। इस दौरान बेटी को बचाने के लिए आए पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया था और लड़की को लेकर फरार हो गए थे। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button