देश

लखनऊ में लगातार कम होती जा रही मुस्लिम पार्षदों की संख्या, इस बार जीते केवल…!

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ नगर निगम चुनाव में इस बार केवल 14 मुस्लिम उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाए हैं। इनमें से सबसे अधिक 10 पार्षद सपा से चुनाव जीते हैं। जबकि दो पार्षद निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। एक मुस्लिम पार्षद बीजेपी के टिकट पर जीता है। जबकि एक कांग्रेस से विजयी हुआ है।

Advertisement

वर्ष 2012 से नगर निगम में मुस्लिम पार्षदों की संख्या कम हो रही हैं। 2012 में जब दिनेश शर्मा महापौर थे तब 22 मुस्लिम पार्षद चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। तब 20 प्रतिशत सीटों पर मुस्लिम चुनाव जीते थे। जबकि इस बार लगभग 13 प्रतिशत सीटों पर ही मुस्लिम चुनाव जीत पाए हैं। वर्ष 2017 में संयुक्ता भाटिया के चुनाव में 20 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते थे। जबकि इस बार केवल 14 ही चुनाव जीते हैं। इस बार सपा से सबसे ज्यादा 10 जीते हैं।

Advertisement
Advertisement

कब कितने मुस्लिम प्रत्याशी जीते चुनाव
वर्ष जीतने वालों की संख्या
2012 22
2017 20
2023 14

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button