बिलासपुर

1 जनवरी 2026 से नई रेलवे समय-सारणी लागू, 55 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – भारतीय रेलवे की नई समय-सारणी 1 जनवरी 2026 से लागू होने जा रही है। बिलासपुर रेल मंडल सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस नई समय-सारणी के तहत कई ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के विकास और ट्रेनों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी।

Advertisement

नई समय-सारणी के अनुसार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में 10 से 25 मिनट तक, जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली और होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन दिशा की कुल 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य स्टेशनों की समय-सारणी पूर्ववत रहेगी।

Advertisement

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। देखिये ट्रेनों की सूची…..👇🏻👇🏻

Related Articles

Back to top button