छत्तीसगढ़

अधेड़ ने लगाई फांसी मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर +(सरगुजा) :  इन दिनों क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। हालिया चंद दो तीन दिनों   मे तकरीबन 4 लोगों ने अकाल मृत्यु को गले लगा लिया।

Advertisement
Advertisement


इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के ग्राम चोड़ेया  के आश्रित मोहल्ला घोघरा पारा निवासी उकरु राम मांझी पिता स्वर्गीय  एतवा राम मांझी उम्र 55 साल ने बीते 4 मई दिन गुरुवार कोअज्ञात कारणों से  अपने ही घर के अंदर मयार में प्लास्टिक रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा  जान दे दी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक घर में अकेले रहता था।  उसके कोई औलाद नहीं थे।

Advertisement

तथा  पत्नी भी कुछ साल से अपने मायके ग्राम कापू  धरमजयगढ़ में रहती है। पड़ोस के भांजा बहुरिया ने मृतक को फांसी पर झूलते देखा ।  थाना लखनपुर को घटना के बारे में जानकारी दी । पुलिस मौका मुआयना करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर  शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। तथा मर्ग कायम कर  तफ्तीश करने जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button