बिलासपुर

मौसम की माया कहीं बदली कहीं धूप कहीं बारिश….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – कल गुरुवार की सुबह से बिलासपुर शहर समेत आसपास धूप छांव का खेल खेल रहा मौसम आज पूरे दिन बादल और बदली का खेल खेलता रहा। बिलासपुर शहर में भी आज सुबह से आसमान पर छाई बदली तकरीबन पूरे दिन और शाम तक जस की तस बनी रही। वही बिलासपुर से लगे जरहागांव और काठाकोनी में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई और इसके तुरंत बाद चटख धूप निकल आई। बीते दो-तीन दिनों से मौसम के मिजाज का हाल समझ रहे जानकारों का अनुमान है कि यह मौसम एक बार बरस कर ही रहेगा। बिलासपुर सफेद जिले में हल्की मध्यम और तेज बारिश होगी उसके बाद ही बदली और उमस से छुटकारा मिलेगा। हालांकि तेज धूप और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को आसमान पर छाई बदली के कारण काफी कुछ राहत मिल रही है। (वीडियो – महेश तिवारी)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button