छत्तीसगढ़

मराठा समाज ने धूमधाम से मनाया खंडोबा मंदिर रतनपुर का 50 वां वार्षिकोत्सव समारोह,  नागपुर से भोसले परिवार के श्रीमंत राजे मुधोजी महराज  रहे मुख्य अतिथि

(शशि कोन्हेर) : जिला मराठा समाज बिलासपुर  द्वारा रतनपुर में श्री खंडोबा मंदिर के 50 वे वार्षिकोत्सव मे नागपुर महाराज श्रीमंत राजे मुधोजी महाराज भोसले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

Advertisement

नागपुर भोसले राज परिवार के पुर्वज महापुरुष श्रीमंत राजे बिम्बाजी महाराज भोसले, छत्तीसगढ़ इतिहास एवं मराठा समाज को विभिन्न विषयों पर राजे मुधोजी महाराज भोसले ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर मराठा समाज के अध्यक्ष शशांक चौहान , अखिल भारतीय मराठा महासंघ के छ. ग. प्रमुख श्री दीपक राव देशमुख, अखिल भारतीय मराठा महासंघ के नागपुर के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मोहिते, छ. ग. प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण घाडगे, महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कविता बाबर, संयोजक श्री नरेश गायकवाड़ बिलासपुर महिला मंडल कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती भारती कदम, युवा सेना अध्यक्ष गौरव सालुंके, गोंधलिया विश्वनाथ चौहान बततिसे नागपुर, कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष प्रणय बाकरे, सचिव हर्षवर्धन भोसले ,कोषाध्यक्ष भगवंत राव शिंदे  सह सचिव जीवन भोसले  सदस्य इश्वर मगर योगेश भोसले प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए सभी जिला अध्यक्षो, एवं समाज के उत्कृष्ट योगदान देने वालो का मराठा समाज बिलासपुर की ओर से सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धमतरी जिला से शिवाजी महाराज की जीवनी पर एवं बिलासपुर महिला मंडल द्वारा गोंधल पुजा की प्रस्तुति दी गई।  मंच संचालन श्री मनुराज के द्वारा किया गया।  रात्रि में गोंधल पुजा हुई। जिसमें 23 दम्पत्तियो ने पुजा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू  राव मराठा, विक्रम बाकरे, दौलत मस्के, अमित मगर, युवा सेना, महिला मंडल का विषेश रूप से सहयोग मिला।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button