राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 जून का राशिफल

मेष राशि– भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा, मान सम्मान पर थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, करियर में उत्थान करेंगे, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। प्रेमी प्रेमिका के मुलाकात का संकेत है। पीली वस्तु दान करें।

कर्क राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– लिखने पढ़ने के लिए समय अनुकूल है, लेखकों के लिए, कवियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम में तू तू मैं मैं का संकेत है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि– भौतिक सुख संपदा में वृद्धि लेकिन गृह कलह के संकेत। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– जुबान पर नियंत्रण रखें, पूंजी का निवेश ना करें, बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, सितारों की तरह चमकेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– मन चिंतित रहेगा, कोई भी चीज के खोने का संकेत है, स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि– कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button