राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 09 जून का राशिफल

Advertisement

मेष राशि– मन व्याकुल रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कही रुपया-पैसा फंसा है तो उसे निकालने में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि– व्यापारिक सफलता व असफलता के बीच में जूझते रहेंगे। संघर्ष करना पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन सीने में विकार की स्थिति संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन व्यापार में थोड़ा संघर्ष रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि– अपमानित होने का भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य रुकावट के साथ चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें और नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि– मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा। अभी किसी नई ट्रेनिंग का प्रारंभ न करें। रुककर फैसला लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम, मां का स्वास्थ्य भी मध्यम दिख रहा है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक असफलता की तरफ थोड़ी सोच जाएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश न करें। कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक व व्यापार लगभग ठीक कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– सार्थक और निर्थक दोनों की तरह ऊर्जा आपके अंदर मौजूद है, पॉजिटिव और नेगिटिव दोनों। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button