राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 26 अक्टूबर का राशिफल

मेष: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन पर दवाब बना रहेगा। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ कार्य धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: जीवनसाथी के साथ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक कर रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु: भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: धन का आवक बढ़ेगा। कटुंबों में वृद्धि होगी। आर्थिक कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button