राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 05 सितम्बर का राशिफल

मेष: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: मन परेशान रहेगा। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें। शुभ होगा।

मिथुन: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कुछ विचलित करने वाला समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क: व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। राजनीतिक गलियारों में असमांजस्य की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार आपका मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह: यात्रा में कष्ट संभव है। घर में अतिशय से बचिए। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार भी मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: अभी भी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला : प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात पर एक-दूसरे पर तोहमत लगा सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, जीवनसाथी से बातचीत क्रोध की तरफ बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ मध्यम दिख रहा है। शनिदेव का प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: शत्रुता में वृद्धि होगी। धीरे-धीरे विजय होगी आपकी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु:प्रेम में तू-तू, मय-मय के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा नकारात्मक समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में खलन पड़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्राणाम करते रहें। 

कुंभ:व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई शुरुआत मत करिएगा। थोड़ा मध्यम समय रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वंय का स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

मीन: गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन-हानि के संकेत हैं। जोखिम मत लीजिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button