राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  14 मई का राशिफ़ल

मेष राशि– मन खराब कर देने वाला कुछ समाचार मिल सकता है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि– पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ आपका ठीक है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम गति से चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि– यात्रा करने से बचें, पूजा पाठ में अतिशय से बचें, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति ठीक है, व्यापार लगभग ठीक है, धन लाभ के बन रहे हैं योग। नीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं, बचकर चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान सुधर चुका है, व्यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तू तू मैं मैं से बचें अदरवाइज विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है, धन लाभ के बन रहे हैं योग। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– मन अप्रसन्न रहेगा, डिस्टरबेंस बना रहेगा लेकिन फिर भी शत्रुओं पर विजय पाएंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, विवाद बना रहेगा, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि– घर में तू-तू मैं-मैं से बचें, बहुत शांत होकर के घर की चीजों को निपटाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– व्यवसाय में किया गया प्रयास विफल हो सकता है, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश करने से बचें। अगर अनियंत्रित जुबान हुआ तो आपस में कलेश बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, मन में खुशी और गम दोनों चलता रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– अज्ञात भय सताएगा, मानसिक स्थिति थोड़ी सी डरावनी बनी रहेगी। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button