राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 14 जुलाई का राशिफल

मेष राशि
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, धन का आवक बढ़ेगा, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि
नायक–नायिका के भाग्य चमकते हुए दिखाई देंगे, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी, आपका समाज में कद बढ़ेगा, सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि
खर्च की अधिकता बनी रहेगी, चिंता बनी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार ठीक ठाक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि
आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि
कोर्ट–कचहरी में विजय मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अभी थोड़ा मध्यम है, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समाचार। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि
भाग्य साथ देगा, रोजी–रोजगार में तरक्की करेंगे, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल है, बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें, वाहन धीरे चलाएं, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि
आनंददायक जीवन गुजरेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी का सानिध्य बना रहेगा जो लोग विवाहित हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि
शत्रु नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा, स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा, सफेद वस्तु का दान करें।

मकर राशि
प्रेम में तू तू मैं मैं, बच्चों के सेहत को लेकर मन खिन्न रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहे।

कुंभ राशि
भौतिक सुख–संपदा में वृद्धि, घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा लेकिन कलह भी रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
व्यापारिक विस्तार का शुभ अवसर मिलेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम गढ़े जा सकते हैं। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button