राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 29  जनवरी का का राशिफ़ल……

मेष राशि- शारीरिक स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं बनी हुई है। थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। सूर्य को जल देते रहें। अच्छा होगा।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय में आशातित बढ़ोतरी होगी, लेकिन आय के मार्ग पर ध्यान रखिएगा। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- अपने स्वास्थ्य पर और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। भाग्यवश काम नहीं बनेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट- चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नए व्यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी के साथ और कोई बड़ी लड़ाई से भी बचें। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन रुका हुआ कार्य सनेह- सनेह चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। उदर रोग या पैरों के रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। पढ़ने- लिखने में भी समय बर्बाद होगा। मन नहीं लगेगा, इसलिए ध्यान दीजिए। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- भू- भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी आएगी। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गृह कलह का संकेत है। प्रेम- संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी आपका ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- कंधे से लेकर के नाक, कान, गला तक की परेशानी दिख रही है। व्यापार में नकारात्मक लोगों को न घूसने दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुटुंब से अनबन संभव है और पुंजी का निवेश किया तो धन -हानि। प्रेम- संतान भी मध्यम दिख रहा है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button