राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 13 फरवरी का राशिफल…

मेष राशि : अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता और अनाब-सनाब खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यात्रा में खट्टा-मीठा सहयोग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- व्यापारिक संतुलन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार-जीत के बीच में परेशान रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम दिख रहा है। स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Advertisement

कर्क राशि- यात्रा करने से बचें। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार की स्थिति उतार-चढ़ाव में रहेगी। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य बाधा के साथ चल पड़ेगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर के असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए खराब समय। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनों का साथ रहेगा,लेकिन थोड़ा नकारात्मक रूप से रहेगा। व्यापारिक स्थिति मध्यम। प्रेम,संतान ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। पीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- अनाब-सनाब रूप से पैसे आएंगे। इस पर ध्यान रखिएगा। कुटुंब में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। काली वस्तु का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button