राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 25 जनवरी का का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। मन और तन दोनों साथ नहीं देंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा रक्तचाप बढ़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम व व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धर्म में अतिवादी से बचिए। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक चल रही है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सरकारी तंत्र से पंगा मत लीजिए। तांबे की वस्तु दान करिए।

Advertisement

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर मिलने वाला है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं। सेहत को ध्यान रखते हुए मन थोड़ा दवाब महसूस करेगा। व्यापार अच्छा है। बाकी सभी स्थिति ठीक चल रही है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गृहकलह के संकेत है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। थोड़ा रुक रुक कार्य चलेगा लेकिन कार्यों में बाधा रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कुटुंबों में थोड़ी अनबन होगी। अगर आपने निवेश किया है तो धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक है। मुख की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति सही व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मन चिंतित रहेगा। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन रहेगी। सिरदर्द न नेत्रपीड़ा परेशान करेगा। व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button