राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 24 जनवरी का का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। रुका हुआ कार्य बनेगा। मनचाहा समाचार नहीं मिलेगा लेकिन कुछ लाभप्रद समाचार मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर अभी भी ध्यान देने की जरूरत है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- व्यापार में उन्नति करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। बहुत मन लायक बात नहीं होगी। फिर भी तरक्की वाला समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अपमानित होने का भय रहेगा, इस बात का ध्यान रखें। धर्म में अतिवादी होने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखिए।

Advertisement

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य पर और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मानसिक कष्ट संभव है। किसी बात को लेकर मन को आघात पहुंचेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी ठीक चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भूमि-भवन या वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। घरेलू सुख बाधित होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें शुभ होगा।

धनु राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लेकिन अभी नए व्यापार की शुरुआत करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन आगमन बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। कुटुंबों में जुबान के कारण अनबन होगी। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी, संतान से अनबन। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button