राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 14 जनवरी का का राशिफ़ल……

मेष राशि- रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मार्ग के अवरोध हटेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अभी भी स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा। भावनाओं पर काबू रखें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ग्रह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। 

तुला राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापार भी अच्छा है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु दान करें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। एक सुखद समय दिख रहा है। हरी वस्तु दान करना। गणेश जी को प्रणाम करना उचित होगा, अच्छा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button