राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 28 फरवरी का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार। आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। धन का आवक बढ़ेगा। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

Advertisement

मिथुन राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। अच्छे समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद। पिता का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- यात्रा में लाभ। रुका हुआ कार्य चलेगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात। रंगीन सा महसूस रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का पास होना शुभ रहेगा।

मकर राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावनाओं में काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- घर में तूतू-मैंमैं का संकेत है। भावनाओं में काबू रखिए। घरेलू चीजों का शांत होकर निपटाएं। भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। कुल मिलाकर अच्छा समय। कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- व्यापारिक लाभ और कुछ नए व्यापार की शुरुआत। भाइयों और मित्रों का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। प्रेम का साथ व संतान का साथ। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button