राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 21 फरवरी का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। अवसाद की स्थिति रहेगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। सूर्य को जल देते रहें और तांबे की वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उच्चाधिकारियों की गाज गिर सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मान-हानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य परेशानियों वाला है चोट -चपेट लग सकता है। दुर्घटना के चांसेस है। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार मध्यम हैं। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य व्यवधान के साथ चलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार शनैय-शनैय चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहे।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैमैं की स्थिति है। विद्याथियों के लिए असमंजस की स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। घरेलू सुख बाधित होगा। भू- भुवन वाहन की खरीद में खलक पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कंधे के ऊपर और आंख के नीचे परेशानी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लेकिन थोड़ा व्यवधान के साथ। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- कुटुंबों में तूतू-मैंमैं की स्थिति। रिश्तों में परेशानी। पूंजी का निवेश किया है तो डूबने का संकेत है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। नीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का उतार-चढ़ाव रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी लेकिन बहुत संघर्ष के साथ होगी। प्रेम संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कष्टकारी समय है। खासकर मानसिक कष्ट। शारीरिक कष्ट में सिरदर्द व नेत्रपीड़ा। बच्चों से दूरी। प्रेम में तूतू-मैंमैं। व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button