राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 24 दिसंबर का  का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि-  मान-सम्मान में आंच न आने दें, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। किसी अनजान  व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। मानसिक तौर पर बुझा बुझा महसूस करेंगे। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

Advertisement

मिथुन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अभी मध्यम है। हालांकि कोई खराबी नहीं है। परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पैरों में कुछ चोट-चपेट लग सकती है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मानसिक आघात मिलने के संयोग हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी लगभग मध्यम है। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन से कुछ नकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति को समझदारी से निपटाएं। भाइयों व मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको भी नाक, कान व गला की दिक्कत हो सकती है। प्रेम व संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुंबों से न उलझें। किसी भी तरह का निवेश वर्जित है।  आप अपने करीबियों का हाल जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम दिख रहा है।  पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि – नकारात्मक व  सकारात्मक क्रिया के बीच फंसे रहेंगे।  यह समय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक होने का है। मशीन या कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा। ऊपर-नीचे चीजें चलती रहेंगी। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नुकसान वाली बात रहेगी। त्यागी वाली बात रहेगी। सिरदर्द न नेत्रपीड़ा, पार्टनरशिप में दिक्कत, संतान से दूरी, प्रेम में दूरी। एक नेगेटिव माहौल बना रहेगा। उससे ज्यादा आप सबकुछ सोचकर अपना मन नेगेटिव बनाए रखेंगे। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। आय के कई मार्ग प्रशस्त रहेगा। लेकिन मन फिर अच्छा महसूस नहीं कराएगा। प्रेम-संतान मध्यम मध्यम। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार आपका बुझा-बुझा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि – कोर्ट-कचहरी से बचें। न्यायिक प्रणाली को सूझबूझ से निपटाएं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button