राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 22 दिसंबर का  का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष राशि- एक और दिन मुश्किल भरा है। बहुत बचकर पार करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका नकारात्मक पक्ष मजबूत है और सकारात्मक पक्ष कमजोर है। हानि के विकल्प ज्यादा है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबाण का पाठ करें, शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- स्वास्थ्य की स्थिति नरम गरम बनी हुई है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें। काली को प्रणाम करें।

Advertisement

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम व संतान की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें। गणेश जी को प्रणाम करें।

Advertisement

कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा लो रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। कोलाहल मचा रहेगा। शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम व संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रोजी-रोजगार में किया गया प्रयास सफलतादायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- अनियंत्रित होकर न बोलें। काम भर बोलें। जितनाा बोलें सटीक बोलें। निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता भी मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। मन शुद्ध व खुशहाल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति उन्नत करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। व्यवासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा भी संभव है। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे।स्वास्थ्य, प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button