राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 18 अगस्त का राशिफल

मेष राशि– भावुकता पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा असमंजस की स्थिति रहेगी। अगर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा कुछ नया शुरुआत करना चाहते हैं तो वक्त हो तो अभी थोड़ा रुक जाइए, फिर शुरुआत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम में तूतू-मैंमैं। व्यापार लगभग ठीक। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि– घर को कोलाहल रहेगा। घर में भौतिक सुख-संपदा में थोड़ी सी कमी आएगी। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान ठीक रहेगा, व्यापार भी ठीक चलेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक स्थिति में सूझबूझ से काम लें। स्वास्थ्य ठीक–ठाक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यापार ठीक रहेगा। पूंजी का निवेश बिल्कुल मत करिएगा। कुटुंबों से न उलझें, नुकसान संभव है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– शासन-सत्ता पक्ष से पंगा न लें। पार्टनरशिप में दिक्कत संभव है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। व्यापार ठीक रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– कोर्ट-कचहरी की चीजें थोड़ी रुकी हुई रहेंगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उच्चाधिकारियों का आपके प्रति सामान्य स्वभाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि– यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक ठाक, व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल है, चोट चपेट लग सकता है। सरकारी तंत्र से गाज गिर सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार बहुत मध्यम दिख रहे हैं। बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सारी स्थिति आपकी अनुकूल होती जा रही हैं। प्रेम संतान लगभग ठीक है, व्यापार भी ठीक है, तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी। प्रेम में दूरी दिखाई पड़ रही है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button