राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 10 अगस्त का राशिफल

मेष
अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश न करें। धन का आगमन होगा, जिसे सुरक्षित रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ
आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण जरूर रखें। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन
मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा साथ ही बेचैनी और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम दिख रहे हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क
आपकी आर्थिक मामले सुलझेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। यात्रा में लाभ मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह
राजनीतिक और व्यापारिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ा ऊर्जा कम रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या
आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा साथ ही रुका हुआ काम भी चलने लगेगा। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य और व्यापार अच्छे नजर आ रहे हैं। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला
परिस्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य ठीक नजर आ रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक
नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी और प्रेमिका की स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है। जीवनसाथी का संबंध बहुत मधुर रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। वहीं, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु
विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। थोड़ा बहुत डिस्टरबेंस रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे नजर आ रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर
भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम में तू तू मै मै के संकेत दिख रहे हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार और स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ 
गृह क्लेश के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे नजर आ रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अपनों का साथ भी मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नर्म-गर्म दिख रहा है। व्यापार, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button