छत्तीसगढ़

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 23 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि : धनार्जन होता रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति परस्पर अच्छी होती जा रही है और भाग्य साथ दे रहा है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, बस अभी निवेश करने से बचें। पीली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

Advertisement

वृषभ राशि : ऊर्जा आ गई है आपमें, तेज आ गया है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी अभी मध्यम चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि : चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। बस अनाब-सनाब खर्चे से बचें। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टितोण से भी अच्छी चलेगी। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह राशि : राजसत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा , प्रेम-संतान अभी मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई भी रिस्क ना लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य परेशानी में है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। मां दुर्गा या मां काली किसी भी मां के प्रतिमा को प्रणाम करें। उनके शरणों में बने रहें।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ आनंददित जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पति-पत्नी का साथ होगा। प्रेमी-प्रेमिका का साथ होगा। शुभ समय है। आनंददायक समय है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान दूरी वाला और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू,मय-मय रहेगा। बच्चों के सेहत में सुधार होगा। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, घरेलू सुख-सुविधा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे आप ,लेकिन गृह-कला थोड़ा रहेगा। बाकी प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button