राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 16 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि: व्यापारिक विस्तार होगा। कोर्ट-कचहरी से अच्छे समाचार मिलेंगे। शासन-सत्ता पक्ष के गलियारों में आपका नाम होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान भी मध्यम से बेहतर की तरफ, व्यापार सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य आपका मध्यम दिख रहा है। प्रेम-संतान बहुत बढ़िया, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में है। काली जी को प्रणाम करें।

Advertisement

कर्क राशि: अच्छी स्थिति कही जाएगी। चाहे वह नौकरी-चाकरी की हो, जीवनसाथी का, प्रेम-संतान का, स्वास्थ्य, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया, बड़ा आनंददायक जीवन दिख रहा है आपका। पीली वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

Advertisement

सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्ट्रगल के साथ जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बहुत अच्छा हो रहा है। प्रेम-संतान पर ध्यान दें और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। बस कलह से बचें। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। प्रेम और संतान पर ध्यान दें। बाकी स्थिति ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुछ आपस की टीम में या कुटुम्बों में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा, निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक तेज आप में रहेगी। ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत होगा। एक शुभ समय और शुभ दिन है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: मन चिंतित रहेगा। एक अज्ञात भय सताएगा। चिड़चिड़ापन बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा । आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button