राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 03 दिसम्बर का राशिफल…

मेष राशि :  विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना है अभी भी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा, लेकिन थोड़ा-सा अज्ञात भय आपको सताता रहेगा।

Advertisement

वृषभ राशि : अचानक से धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन  थोड़ा शुभ कार्यों में खर्च निरंतर चल रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि गृह-कला के साथ, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि :  व्यापारिक रोड़े अटकते रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में भय ग्रस्त रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलती रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि : क्रोध पर काबू रखिएगा। संतुलन बनाकर रखिएगा परिवार और प्रेम में, कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम, प्रेम-संतान  मध्यम और व्यापार सही  चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

कन्या राशि :  मन चिंतित रहेगा। खर्च का दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि :  आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति संतुलित रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मार्ग के अवरोध हटेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान दूरी वाला, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लगने का भय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार भी ठीक है। तांबे की वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मार्ग के अवरोध हटेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button