मुंगेली
ब्राउन शुगर तस्कर का सरगना बिहार से गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद…..

(मनीष नामदेव) : मुंगेली पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन बाज” और “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना करन बिंद को सासाराम, बिहार से गिरफ्तार किया है।

18 जून को पुलपारा में दो आरोपियों लक्की उर्फ अवि पाठक और दीपक विश्वकर्मा को ब्राउन शुगर बेचते पकड़ा गया था। पूछताछ में उन्होंने करन बिंद का नाम उजागर किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल जब्त किए गए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




