मुंगेली

ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 1.15 लाख रुपये की अवैध ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल में ब्राउन शुगर लेकर बिलासपुर से मुंगेली की ओर आ रहे हैं। इस पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने गीधा बाईपास पर घेराबंदी की। शाम करीब 4:10 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल पैशन प्रो (CG 11 AK 2166) को रोककर दोनों की तलाशी ली गई।

Advertisement
  • आदित्य शर्मा से 10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹50,000), मोबाइल और नकदी
  • दीपक सिंह छत्री से 5 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹25,000), मोबाइल और नकदी
    बरामद हुए। दोनों से जब्त कुल सामग्री की कीमत लगभग ₹1,15,000 आंकी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 527/25, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की नशे की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button