छत्तीसगढ़मुंगेली

कर्मचारियों की जान खतरे में…जनपद पंचायत की भवन से टपक रहा पानी…करेंट का बढ़ा खतरा…काम भी प्रभावित…

मुंगेली/ मुंगेली कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने जनपद पंचायत का भी दफ्तर हैं, इस जनपद पंचायत कार्यालय के दीवारों और छत में पानी का रिसाव स्पष्ट देखा जा सकता हैं।

Advertisement

बारिश होते ही जनपद पंचायत कार्यालय के कई कमरों की दीवारों और छतों में पानी का रिसाव तो होता हैं साथ ही कुछ कमरों में पानी भी टपक रहा, जिससे जनपद पंचायत के कर्मचारियों को कार्य संपादन में बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही छत से पानी का सीपेज और पानी टपकने से करेंट का खतरा और बढ़ गया हैं।

Advertisement

जनपद पंचायत कार्यालय भवन के कई कमरे जर्जर हो चुके है, बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। जिसके कारण यहां के स्टॉफ़ के साथ साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब उन पर छत का प्लास्टर गिर जाए, इसका भी डर बना रहता है।

बारिश में छत से पानी टपकने के कारण कमरा पानी-पानी हो जाता हैं और वहाँ मौजूद फाइलों या दस्तावेजों के गीले होने की संभावना बनी रही हैं।


जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिये और तत्काल इस जनपद पंचायत कार्यालय भवन की मरम्मत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।

Related Articles

Back to top button