बिलासपुर

जिला अस्पताल के कबाड़ को नियम विरुद्ध बेचने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान.

(आशीष मौर्य संपादक/ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – जिला अस्पताल प्रबंधन के ऊपर नियम विरुद्ध कबाड़ बेचने का गंभीर आरोप लगा है.लोकस्वर की टीम जब मौके पर पहुंची तो आनन फानन मे स्टोर कीपर के हस्ताक्षर से कबाड़ भरा वाहन को सही बताने हाथ से लिखा पेपर तैयार किया गया.अब मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी गई है. जिला अस्पताल में वर्षों से जमा कबाड़ की नीलामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए ठेकेदार को कबाड़ बेच दिया। जब कबाड़ ले जाने आया वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। वह स्थिति बिगड़ते देख भाग खड़ा हुआ. लोकस्वर मे जब रात को चोरी छुपे दबे पाँव मेटाडोर मे लोड किये जा रहे कबाड़ को आपने कैमरे रिकॉड किया,तब कबाड़ी भाग खड़े हुए, जिसके बाद दूसरे दिन रविवार को वही दृश्य देखने को मिला लेकिन इस वक्त कबाड़ ले जा रहे लोग दूसरे थे.

Advertisement

लोकस्वर की टीम ने जब फिर इस काले कारनामें को अपने कैमरे मे कैद किया,तब आनन फानन मे जिला अस्पताल के भीतर से तत्काल स्टोर कीपर ने एक हाथ से लिखा 29 जून को जारी पत्र भिजवाया, जिसमे वाहन को कोई ना रोके और मेटाडोर मंजिल तक पहुंच जाये व्यवस्था बनाई गयी. मौके पर जब टेंडर किस संबंध पेपर मांगे गए तो सब भाग खड़े हुए.लोकस्वर की खबर को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट मंगवाई है.

Advertisement

जो कबाड़ अस्पताल के भीतर से निकला है,वह भारी मात्रा में है. लेकिन रिकार्ड में उसे कम बताकर पिछले दरवाजे से नियम कानून को ताक पर बेच दिया गया. अब देखना होगा की जिला अस्पताल में मनमानी चलाने वाले, अपनी सफाई मे कलेक्टर को क्या रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं.

Related Articles

Back to top button