स्टोर कीपर ने लिख़ कर दिया कबाड़ से भरा वाहन ठिकाने लगा दो

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – जिला अस्पताल का स्टोर कीपर नियम विरुद्ध कबाड़ बेच देता है. उसने सादे कागज पर कबाड़ से भरा वाहन ठिकाने तक पहुँचाने लिखकर दिया. यह मामला इस लिए गंभीर हो जाता क्योंकि दो दिन पहले जिला अस्पताल परिसर में कबाड़ भर रहे कुछ लोग लोकस्वर की टीम को देखकर भाग खड़े हुए थे लेकिन अगले ही दिन कबाड़ की चोरी फिर सामने आई और इस बार स्टोर कीपर का लिखा कागज दिखाया गया. सवाल उठता है क्या स्टोर कीपर अस्पताल प्रबंधन से ऊपर है या उसे चोरी छिपे बेचने प्रश्रय दिया. अगर दिया है तो उसके पीछे कौन है. गंभीर मामले आरोप लगा है.लोकस्वर के जरिये मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी गई है.
जिला अस्पताल में वर्षों से जमा कबाड़ की नीलामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना टेंडर प्रक्रिया के कबाड़ बेच दिया। जब कबाड़ ले जाने आया वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। वह स्थिति बिगड़ते देख भाग खड़ा हुआ. लोकस्वर ने रात को चोरी छुपे दबे पाँव मेटाडोर मे लोड किये जा रहे कबाड़ को आपने कैमरे रिकॉड किया. अगले दिन रविवार को वही सीन अस्पताल मे दोहराया जा रहा था. लेकिन इस बार स्टोर कीपर ने हाथ से लिखा 29 जून का पत्र दिखाया जिसके दम पर अवैध रूप से कबाड़ उठाना और परिवहन किया. लोकस्वर ने एक बार फिर इस काले कारनामें को आपने कैमरे मे कैद किया. सुचना पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट मंगवाई है.
कबाड़ बेचे जाने के मामले में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता प्रशासन को जवाब देंगे बताया जा रहा है कि जो कबाड़ अस्पताल के भीतर से निकला है, उसे रिकार्ड में कम बताकर पिछले दरवाजे से नियम ताक पर रखकर अपनी जेब गर्म करने कबाड़ी को बेच दिया गया. अब देखना होगा की जिला अस्पताल में मनमानी चलाने वाले कलेक्टर को सफाई में क्या रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं.




