क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार….

(धीरेंद्र मेहता): चरित्र शंका को लेकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिर्री थाना के अटर्रा गांव का है।हिर्री थाने में मासूम सा चेहरा लेकर खड़ा यह शख्स हत्या के मामले में पकड़ा गया है। दरअसल इसने चरित्र शंका को लेकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार अटर्रा का रहने वाला आरोपी इंदल सिंह पहले ही दो  पत्नियों को चलता कर चुका है,और अब तीसरी पत्नी चंद्र बाई को भी चरित्र शंका की वजह से मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जब घरवाले शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी आरोपी इंदल सिंह ने पत्नी चंद्र बाई पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गई। आहत महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद से पति फरार हो गया था। हिर्री पुलिस को  जानकारी मिलते ही आरोपी को धरदबोचा। वहीं आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा पुलिस ने जप्त किया है।

Advertisement
Advertisement

हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी इंदल सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया।  इस मामले में दूसरा पहलू यह है कि मृतका चंद्र बाई के दो बच्चे भी हैं। ऐसे में बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा ये किसी को पता नही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button