बिलासपुर

पैसों के विवाद में ससुराल वालों ने कर दी दामाद की हत्या…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : पैसो के विवाद मे पत्नी, सास, ससुर और साला ने मिलकर दामाद की चाकू डंडा मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब ग्रामीणों ने मस्तुरी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मस्तुरी पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।

Advertisement

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी श्याम लाल साहू की पुत्री राजेश्वरी बाई साहु की शादी 12 वर्ष पूर्व जयरामनगर खैरा निवासी संतोष साहु पिता कालीदीन साहु उम्र 36 वर्ष से हुई थी।जिसके बाद मृतक संतोष साहु शादी के बाद से अपने गृह ग्राम की सभी सम्पति को बेचकर अपने ससुराल वेद परसदा मे ही रहने लगा था ।

Advertisement
Advertisement

मृतक द्वारा अपने ससुर को करीब 8 लाख 43 हजार रुपये जमीन बिक्री के नाम पे बिक्रिनामा के रूप मे दिये थे। जिसको वापस मांगने पर ससुर और दामाद के बिच आये दिन विवाद होता था। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास फिर से दामाद और ससुरालियों के बिच फिर से झगड़ा होने लगा। इतने मे विवाद इतना बढ़ा की दामाद को पत्नी ससुर,सास और साले ने मिलकर लाठी डंडे और चाकू से सर ओर अन्य जगहों मे ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

इसके बाद सडयंत्र के तहत मृतक की पत्नी राजेश्वरी ने डायल112 को फोन कर मृतक की जमीन मे गिरने की जानकारी दिया। जब मोके पर डायल 112 की टीम पहुँची तब मृतक संतोष के बेटे शिवम् साहु ने उन्हें बताया की उसके पापा की उसकी मम्मी और नाना नानी एवं मम्मी ने मिलकर लाठी डंडा एवं चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जब मस्तूरी पुलिस को हुई तब वहां घटनास्थल पहुंच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया।

Advertisement

उसके बाद तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंच पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा जा रहा था । तभी जब मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी लगी  तब मृतक के परिजनों ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अपनी मांगो को लेकर मस्तूरी जांजगीर मेन रोड पर शव को बीच सड़क मे रख चक्काजाम कर दिया। काफी समझाइस के बाद परिजनों को शांत किया गया और चक्काजाम खत्म कराया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button