रायपुर

IG ने ली बैठक, कानून व्यवस्था मजबूत करने पुलिस अफसरों को दिए कड़े निर्देश

रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने सोमवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों, सीएसपी और एएसपी की अहम बैठक ली। बैठक में शहर की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि हाल ही में जिले में कई तबादले हुए हैं और बड़ी संख्या में नए पुलिस अधिकारियों ने पदभार संभाला है। ऐसे में सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

बैठक के दौरान अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और आम जनता से बेहतर समन्वय बनाकर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दिनों में शहर में किस तरह की पुलिसिंग अपनाई जाएगी, इसको लेकर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।IG ने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

Related Articles

Back to top button