रायपुर

आपातकालीन स्थिति से निपटने शैक्षणिक संस्थानों में हुई मॉक ड्रिल…

रायपुर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत शहर के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राजधानी के नालंदा परिसर और सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने छात्रों व युवाओं को आपात स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

Advertisement

मॉक ड्रिल के दौरान भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताए गए। साथ ही आग लगने की स्थिति में उसे कैसे बुझाया जाए और आग को फैलने से कैसे रोका जाए, इसकी भी बारीकियां समझाई गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने यह भी बताया कि आपातकाल के समय किस तरह खुद की और दूसरों की जान बचाई जा सकती है।

Advertisement

बताया गया कि हाल ही में डीजीपी के साथ हुई बैठक के बाद इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके और लोगों को सतर्क व प्रशिक्षित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button