मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त, चला प्रशासन का बुलडोजर.

रायपुर में अपराधी अब सावधान हो जाएं, क्योंकि यहाँ अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सीधा ‘बुलडोजर एक्शन’ हो रहा है। राजा तालाब इलाके में एक 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी अब्दुल अंसारी के घर और दुकान पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है।
इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना झंडा चौक की है। आरोपी ने महज कुछ चॉकलेट और लालच का सहारा लेकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। कई दिनों तक बच्ची खौफ के साये में रही क्योंकि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। लेकिन जब मासूम का दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ, तब इस पूरी हैवानियत का सच सामने आया।
बुधवार सुबह जैसे ही नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची, इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के घर पर चलते बुलडोजर ने यह साफ कर दिया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस ने आरोपी को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया है और अब उसकी संपत्ति पर यह बड़ी कार्यवाही की गई है।
इस कार्यवाही के जरिए अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने की कोशिश की गई है ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।




