छत्तीसगढ़
नक्सली IED ब्लास्ट में नाबालिग गंभीर रूप से घायल

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत ग्राम कोरचोली में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। माओवादियों द्वारा जंगल क्षेत्र में पहले से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 15 वर्षीय नाबालिग राम पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 05 जनवरी 2026 की सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र में हुई, जब वह जंगल की ओर गया था।
विस्फोट में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घायल को पहले 222 बटालियन CRPF कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग और IED निष्क्रियकरण अभियान जारी है।




