छत्तीसगढ़

सहायक उपनिरीक्षक से मारपीट करने वाला प्रधान आरक्षक हुआ निलंबित

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : उस प्रधान आरक्षक का मामूली बात को लेकर सहायक उप निरीक्षक के साथ विवाद हुआ। इस विवाद के बाद प्रधान आरक्षक ने अपने बेटे और उसके साथियों के साथ मिलकर सहायक उपनिरीक्षक के साथ मारपीट कर दी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को  निलंबित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

मामला प्रदेश के दुर्ग जिले का है। वहां भिलाई नगर क्षेत्र के में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक  गुप्तेश्वर यादव का किसी बात को लेकर नगपुरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर आपस में जोरदार विवाद हो गया।

Advertisement

इस विवाद के बाद प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर ने अपने पुत्र शिवम ठाकुर और उसके चार पांच साथियों के साथ सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव से मारपीट की गई। इससे गुप्तेश्वर यादव बुरी तरह घायल हो गया और उसे सेक्टर 9 के बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

वर्तमान में उसकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जाती है। इस मामले में प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर के कृत्य को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button